26 सितंबर 2022 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे विशेष योग, इन 6 राशियों को मिलेगी कोई अच्छी खबर, भाग्य देगा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आगे चलकर यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घरेलू जरूरतों के पीछे कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित बटवारा आपको परेशान कर सकता है। आज आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज किसी बेकार के काम की चिंता को छोड़कर अपने कामों पर ध्यान देना होगा। आप चुनौतियों के कारण परेशान रहेंगे। आपके पास आज सीमित मात्रा में धन रहने से आप आज खर्चा करने में कुछ संकोच करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कराना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने कामों को समय पर पूरा करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलने से मन बेहद खुश रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ठीक रहेगा, आपको भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। छात्रों की विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है लेकिन आप अपने भाग्य के भरोसे किसी भी काम में हाथ ना डालें। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए कोई नया ऑफर आ सकता है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज किसी बड़े मुनाफे की ओर बढ़ने से बचना होगा, क्योंकि वह किसी गलत काम में फंस सकते हैं। आपकी परिवार के सदस्यों से किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में कार्यरत व्यक्ति किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज अपने मित्र द्वारा कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरा करेंगे। आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होगी। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत का जरूर फल मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आर्थिक स्थिति की चिंता दूर होगी। आप अपने भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं, जो अच्छा लाभ देगा। आप अपनी चतुराई से महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। संतान की ओर से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी नौकरी के प्रति चिंता समाप्त होगी। आप जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से आप कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धन लाभ के लिए बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन खुश होगा, जिसमें आप कुछ पुरानी यादों को तरोताजा करेंगे। व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपके कुछ अनुभव कार्यक्षेत्र में कुछ अन्य लोगों के काम आ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को अपने हाथ से किसी छोटे-मोटे लाभ के सौदे को नहीं जाने देना है। आप किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। आपको भाई बहनों के सहयोग से किसी सामाजिक क्षेत्र में उन्नति मिलती हुई नजर आ रही है।