27 अप्रैल 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों की किस्मत देगी साथ, नौकरी में मिलेगी मनचाही तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर जो व्यक्ति परेशान हैं, वह भी किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर भी आपको अधिक भागदौड़ करनी होगी लेकिन आप जल्दीबाजी में गाड़ी ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको तरक्की के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी मित्र से यदि लंबे समय से कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने ले जा सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो जाएगा और संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे विवाह के रिश्ते मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर नजर आ रहा है। अगर आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आप कहीं गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपके कामों पर असर पड़ सकता है। माताजी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की सहायता से आपका अधूरा काम पूरा होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। तरक्की के नए नए मार्ग हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय रहते आसानी से पूरा कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रुके हुए काम पूरे कर लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है और उनके कार्य को लेकर उनकी सराहना होगी। नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। माता जी से आपको बातचीत करते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन उसके हिसाब से खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए पैसा संचय करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को यदि किसी को पार्टनर बनाना पड़े, तो उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। आप हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। मन में खुशी बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन कुछ ठीक नहीं लग रहा है इसलिए आप थोड़ा संभलकर रहें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान लगाना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। माता जी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आपका मन दुखी रहेगा। अचानक रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आज आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।