27 अगस्त 2022 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे विशेष योग, इन 5 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। कुछ नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होगा। आपका शेयर बाजार में अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के लोग आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तब ही सफलता हासिल कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रूप से होने वाली है। किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को शेयर करेंगे, तो वह उसका समाधान आपको बताएंगे। आपको किसी से धन उधार लेन-देन में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे व्यक्ति अपनी किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाई के नए-नए स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जीवन में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप पहले से तैयार रहें। किसी भी काम को जल्दीबाजी में करना ठीक नहीं है अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। पिताजी की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है लेकिन उनको आंखें बंद करके भरोसा किसी पर भी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप अपने रुके हुए कामों को किसी मित्र की मदद से पूरा कर सकते हैं। संतान के द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपको निराशा होगी इसलिए आप किसी वाद विवाद में ना पड़े आपके लिए यही बेहतर रहेगा। परिवारिक में चल रही कई समस्याओं का हल निकल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। पिताजी से आप यदि किसी प्रकार की कोई मदद मांगेंगे, तो वह अवश्य देंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आप किसी नए काम को करने में पूरी मेहनत लगाएंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप हर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर पाएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने चुलबुले स्वभाव की वजह से लोगों को अपनी और आकर्षित करेंगे और कारोबार कर रहे लोग किसी रुपए पैसों के मामले में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत कर सकते हैं और कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से जिस काम को करना चाह रहे थे, वह काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। काम के सिलसिले में कोई सुखद परिणाम मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन हर्षित होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आपका कोई पैतृक संबंधित मामला निपट सकता है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको अपने रुके हुए कानून की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। विषम परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने अच्छे कार्यों से खूब सुर्खियां बटोरेंगे। आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे तो आपको परेशानी में डाल सकते हैं, लेकिन आपको खर्चे को करने से पहले अपनी जेब का ख्याल जरूर रखना होगा। अगर आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जाएँ, तो आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च कीजिए तभी आपके लिए बेहतर रहेगा। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और एक दूसरे की परवाह करेंगे। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।