27 February Rashifal: इन 3 राशियों का शुभ रहेगा दिन, बाकी राशि वाले इन मामलों में रहें संभलकर

27 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 फरवरी 2021 राशिफल | 27 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी छोटी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। निवेश संबंधित कामों में समझदारी से काम लीजिए। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहने वाला है। आप अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। बेकार की गतिविधियों से बचना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लीजिए। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। अपनी सोच सकारात्मक रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज कार्य क्षेत्र में सफलता के अवसर हासिल होंगे। संपत्ति के कामों में लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका मन बहुत खुश रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। संतान की सफलता का समाचार मिल सकता है, जिससे आप आनंदित होंगे। आमदनी के नए साधन बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। आप काम के सिलसिले में कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कई मामलों में किस्मत साथ देने वाली है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज थोड़ा संभल कर रहने क्योंकि गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। खास जातकों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। धार्मिक कामों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपनी बुद्धि और कौशल के बल पर कार्य क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। लव लाइफ बहुत ही बेहतर रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। अचानक खूब धन मिलने की संभावना है। आज कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कई प्रकार के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। संतान पक्ष से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।