27 January Rashifal: तुला सहित इन 2 राशियों को होगी आर्थिक परेशानी, बाकी भी जानें अपना हाल

27 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 जनवरी 2021 राशिफल | 27 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को किसी भी काम में जल्दीबाजी से फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। आमदनी में कमी आ सकती है। घरेलू खर्चो में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। किसी से बेवजह का वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार बना रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होंगी। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का लेनदेन करते समय आप सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको अपने मन पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपका मन इधर उधर भटक सकता है। माता की सेहत को लेकर आप चिंतित नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को गाड़ी चलाते समय सावधान रहना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आप किसी से भी पैसा उधार ना लें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार की चिंता खत्म होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन घूमने-फिरने में अधिक व्यतीत होगा। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बना सकते हैं। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के मन में अनचाहे ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी परेशान नजर आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। वित्तीय लेन-देन के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने दिल की बात प्रिय से कह सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी अधूरे काम की योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके सितारे मेहरबान रहेंगे। किस्मत के सहारे आप अपने कामकाज में लगातार आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। अचानक दु:खद समाचार मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही ना करें। दोस्तों के साथ तालमेल खराब हो सकते हैं। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। अचानक अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा।