27 July Rashifal: आज इन 4 राशियों की खुल रही है किस्मत, काम में मिलेगी सफलता, किस्मत देगी साथ

27 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 जुलाई 2021 राशिफल | 27 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। कार्य-व्यापार में सफलता हासिल होगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। किसी जरूरी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। भविष्य के लिए धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। कारोबार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने कार्य योजनाओं के तहत करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा धोखा मिल सकता है। कार्य-व्यापार प्रभावशाली बना रहेगा। लाभ और विस्तार पर जोर देंगे। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आप सावधान रहें। नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज अपनी चतुराई से कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में की गई मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी योजनाओं से अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। परिवारीरक मामलों में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। धर्म विश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में आप भाग ले सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप किसी की भी बातों पर जल्दी से विश्वास मत कीजिए। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे। कामकाज की योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। सफलता के नए मार्ग हासिल होंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल होगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां ठीक-ठाक रहेंगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।