27 March Rashifal: इन 5 राशियों का दिन रहेगा शुभ, किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़े राशिफल

27 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 मार्च 2021 राशिफल | 27 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर बने रहेंगे। शरीर में थोड़ी आलस महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा होने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कई क्षेत्रों से अच्छी खासी सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अगर कागजी कार्यवाही कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा गुजरने वाला है। कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रभावशाली जातकों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विदेश से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कामकाज की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक बहुत जल्द विवाह के बंधन में बन सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज मन काफी चिंतित रहेगा। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा रखें। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होंगी। विषम परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर धैर्य रखना होगा। परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जरूरी कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। अपने खानपान में सुधार करने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातक थोड़ा संभल कर रहे क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। मानसिक चिंता अधिक रहेगी। घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे। आपके रिश्ते में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातक तरक्की हासिल करेंगे।