Site icon NamanBharat

27 मई 2023 राशिफल: आज शनिदेव की कृपा से 3 राशियों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, धन लाभ के भी बनेंगे मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो इसका भी आपको फायदा मिलेगा। शेयर मार्केट और सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जो व्यक्ति राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, उनको आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, नहीं तो वह आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। घर के छोटे बच्चे मौज मस्ती करके खुश रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन इसके बावजूद भी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यदि माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर हो जाएगी। आज आपको लोगों की बातों को सुनना और समझना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपनी अपने साथी की बातों में आकर किसी बड़े निवेश को कर सकते हैं, जो बाद में आपको समस्या देगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी में प्रयासरत व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा लेकिन आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो धोखा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप किसी घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की योजना भी बना सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग बने हुए हैं। घर परिवार में लोग आपकी बातों का बुरा मान रखेंगे और आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। परिवार से दूर नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, जिसके बाद वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप छोटे लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कामों को भी सफल करेंगे, जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को तरक्की मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अचानक खर्च में वृद्धि होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। आप अपने घर आज किसी भजन-कीर्तन या फिर पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें और उनकी जरूरतों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ेगा।

Exit mobile version