27 नवंबर 2022 राशिफल: आज ये 6 राशि वाले हो सकते हैं भाग्यशाली, मिलेगा लंबे समय से अटका पैसा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी संपत्ति संबंधित को आज बहुत ही सावधानी से निपटाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की तलाश करने वाले व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी भी प्रकार के लेनदेन के मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर पहले से आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है लेकिन फिर भी वह छोटे-मोटे लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर साबित होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी परिस्थिति का आप डटकर मुकाबला कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जोखिम भरे कामों से बचकर रहना होगा। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो उसे जिम्मेदारी और मेहनत से कीजिए, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपकी समाज सेवा में रुचि बढ़ेगी। आपको अपने किसी काम में बेवजह उत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो आप खुद का ही नुकसान करवा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिल सकता है, जिससे वह एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को माफी मांग कर सुलझा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा लेकिन आपकी आमदनी अच्छी होगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। आज आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आप कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जो व्यक्ति राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप नौकरी के साथ-साथ अपने घर के कामों का भी पूरा ध्यान देंगे। कुछ समय वरिष्ठ सदस्यों की सेवा में भी लगाएंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। घर परिवार में सुख-सुविधाओं की चीजों में आज वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले अपने करीबियों और किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके ही लेने बेहतर रहेंगे। आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की तरक्की की कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात होने की संभावना है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्ति आज कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। बिजनेस कर रहे व्यक्ति जोखिम ना उठाएं। आपको किसी काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके जूनियर से यदि कुछ गलती होगी, तो बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ करें। आपके नेतृत्व क्षमता भी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कोई नया पद सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। कुछ समय वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही उलझनों के लिए बातचीत करने में समय व्यतीत कर सकते हैं।