27 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को भाग्य का मिलेगा साथ, अटके हुए काम हो जाएंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। संतान की कोई शिक्षा से संबंधित समस्या आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको कोई गलती नहीं करनी है, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी कठिन रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जो व्यक्ति एक नौकरी को छोड़कर दूसरे में जाना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ कामों के होने के बाद भी तरक्की मिलती हुई नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा जोखिम उठाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है लेकिन आपका कोई मित्र आज आपको यदि किसी बात के लिए सलाह दे, तो आपको उसमें चुप रहना होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। किसी जरूरी काम में पिताजी की मदद मिलेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं और हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। मन की शांति बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने निजी जीवन की समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत मेहनत भरा रहेगा। आज आप कुछ कामों को करके बेहद खुश रहेंगे। यदि नौकरी में आप कोई भी बदलाव चाहते हैं, तो आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेश जाकर नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आज आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम-गरम नजर आ रहा है। आपको अपने खान-पान के मामलों में लापरवाही नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी के रंग में रंगे नजर आएंगे। आपको कोई जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। आपके घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आज उसका समाधान हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ रुकी हुई योजना फिर से शुरू होंगी, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को किसी फैसले को लेने से हानि हो सकती है इसलिए वह किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करें, तो बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको अपने कुछ अधूरे पड़े कामों को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको किसी सरकारी मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप कोई बड़ा काम करना चाहते हैं, तो उससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा जरूर कर लीजिए, नहीं तो वह लटक सकता है और आपको समस्या हो सकती है। आपको फायदे के चक्कर में किसी गलत बात के लिए हां नहीं करना है। भाई बहनों के साथ अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो उसे आप बातचीत से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनने और समझने के लिए बहुत समय निकालना होगा। यदि आपने अपने काम को कल पर टाला, तो आपको समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति यदि अपने साथी को परिवार के सदस्य से नहीं मिलवा पाए थे, तो आज वह मिलवा सकते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि झेलनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आप अपने हर काम को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।