28 अगस्त 2022 राशिफल: इन 2 राशि वालों के लिए लकी साबित होगा आज का दिन, सूर्यदेव की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। संतान के किसी कार्य से आपको निराशा होगी। आपके हाथ कई काम लगने से आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर होने की वजह से आप किसी को भी निराश नहीं करेंगे, यदि आपसे कोई मदद मांगे, तो आपको अवश्य करनी होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अब बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगा। काम अधिक होने की वजह से थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो आप से कोई गलती भी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन की कई परेशानियों का समाधान होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अधूरे काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को अपने जूनियर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से काफी सारी समस्याओं का हल होगा। धन लाभ होने के आज पूरे योग बने हुए हैं इसलिए आपको अपने हाथ से किसी भी काम को जाने नहीं देना है। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज निवेश संबंधित कोई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपने क्रोध किया, तो इससे कार्य क्षेत्र में आपके सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। घर में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। ऑफिस में लोग पॉलिटिक्स कर सकते हैं, जिसमें आपको फंसा सकते हैं। आप सोच समझकर व धैर्य से काम लीजिए। आज आपको संपत्ति जोड़ने के लिए कोई योजना बनानी पड़ेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गुरुजनों का साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभा पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत व्यक्ति किसी साथी से ना उलझे, नहीं तो उनको उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान आप अपने सामान की देखरेख कीजिए क्योंकि चोरी व गुम होने की आशंका बनी हुई है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। यदि आर्थिक योजनाएं आपने कुछ बनाई हैं, तो वह अटक सकती हैं, जो आपको थोड़ा निराश करेंगी। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा मिलेगा। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कीजिए। आपको घर बनाना नहीं है। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसके बाद ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे। भाई बहनों से चल रहा विरोध खत्म हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कोई नया पद प्राप्त होगा, जिसके बाद उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप ऊर्जा से भरे हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से आप किसी भी कार्य को करने में संकोच नहीं करेंगे और आप अपनी एक्स्ट्रा एनर्जी का पूरा फायदा उठाने वाले हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे उनको परीक्षा में आ रही समस्याओं से फायदा मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है क्योंकि आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी नए कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी लेकिन आप जोखिम भरे कामों से दूर रहें। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।