28 December Rashifal: सिंह और वृश्चिक राशि के लोग इन मामलों में रहें संभलकर, बाकी राशि वाले भी जाने अपना हाल

28 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 दिसंबर 2020 राशिफल | 28 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का मन थोड़ा सा अशांत रहेगा। मानसिक रूप से उथल-पुथल रह सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग थोड़ा सावधान रहें क्योंकि व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कामकाज समय पर पूरे करेंगे। आपके कार्यों की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आपको अपने विचारों को सकारात्मक रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। ऑफिस में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। छोटे कारोबारी लोगों को लाभ मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर से जुड़े हुए मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। अचानक आमदनी के स्रोत प्राप्त होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आप निर्णय ले सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कानूनी मामलों में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। पैसों के लेनदेन में समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्य स्थल पर सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज थोड़े भावुक नजर आएंगे। मानसिक परेशानियां अधिक रहेंगीं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि भागीदारों की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। निवेश संबंधित कामों से आज दूर रहना होगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपका कोई बनता बनता कार्य बिगड़ सकता है। पैसों के लेनदेन में सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बड़े अधिकारियों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जरूर पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप अपनी समझदारी से किसी काम में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ कार्य प्रगति पर आएगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापारी लेन-देन के मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। बुरी संगति से आपको दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के मन में कई दिनों से चल रही परेशानी दूर होगी। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी कामकाज में लाभ मिलेगा। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जल्द ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का भाग्य मजबूत रहेगा। कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आने की संभावना है।