28 January Rashifal: इन 6 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, खुलेंगी सफलता की राहें, पढें राशिफल

28 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 जनवरी 2021 राशिफल | 28 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपका ध्यान कार्यों पर रहेगा। सकारात्मक सोच की वजह से आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। तरक्की के मार्ग में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति से बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कैरियर में लाभ मिलने की संभावना है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा नतीजा देखने को मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज सफलता के कई मार्ग हासिल होंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कारोबार से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपका मनपसंद कार्य पूरा होने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। आपकी योजनाएं पूर्ण होगी। आज भाग्य और समय आपके पक्ष में रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अनजान लोगों की बातों पर विश्वास मत कीजिए। आपको कामकाज की गलतियों में सुधार करने की आवश्यकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। विद्यार्थी वर्ग के लोग कठिन विषयों पर ध्यान दें। आप शिक्षकों का सहयोग ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप अपना कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य और प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन काफी परेशान हो सकता है। घर के किसी सदस्य से नाराजगी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। ऑफिस के कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की स्थिति बन रही है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आपके मन में तरह-तरह के आईडिया आ सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आपके द्वारा की गई कोशिशों का उचित परिणाम मिलने वाला है। धन लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। कारोबार संबंधित शुभ सूचना मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। भाग्य के सहारे आपको हर क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी होने की वजह से आपका मन काफी हताश रहेगा। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। धन का निवेश बिना सोचे-समझे मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।