28 July Rashifal: आज इन 3 राशि वालों को कामकाज में मिलेगी कामयाबी, हाथ लग सकता है धन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 जुलाई 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरी कामों में कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता मिलने के योग हैं। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में शुभ समाचार मिल सकता है। आज ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान होगा, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। बिजनेस में कुछ लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ हानि का भी सामना करना पड़ेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर काबू रखें। व्यापार में किसी तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिलने के योग हैं। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको विशेष सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको सावधान रहना जरूरी है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। भाई बहनों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। संपत्ति के कामों में फायदा मिल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। चारों तरफ का वातावरण सुखद रहने वाला है। परिवार में खुशी बनी रहेगी। बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है। बैंक से जुड़े हुए कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बना सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में काम कर रहे जातकों को उम्मीद के अनुसार लाभ की संभावना है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको आश्चर्य होगा। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किया गया पुराना निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर की खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम रूप से व्यतीत होने वाला है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कामकाज से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन कुछ परेशानी से भरा रह सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।