28 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, किस्मत रहेगी मेहरबान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी कामयाबी मिलने की उम्मीद है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को दूसरों के सामने उजागर ना करें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार करना होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक नहीं है। फिजूलखर्ची बढ़ेगी, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। संतान की फिजूल की खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी। आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की उम्मीद है। आप दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। किसी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। किस्मत पूरा साथ देगी, जिसके चलते अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से जिस काम को करना चाह रहे थे, वह काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको नाराजगी के संकेत मिले सकते हैं, इसलिए आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा और किसी से भी कटु वचन ना बोले। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को सावधान रहना होगा, लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। खानपान में भी सुधार करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा साबित होगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है, जिसके चलते आप कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। मन की शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। उत्तम संपत्ति मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। मन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे, जिनसे आप दूसरों का भला करेंगे और उनकी सेवा में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा, जिसे देखकर आपके साथी परेशान रहेंगे। शाम के समय परिवारवालों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी सरकारी योजना का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक व्यक्तियों को अच्छा मौका मिलने के योग बने हुए हैं। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दान पुण्य के कार्य में आप रुचि दिखाएंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य बेहद खुश रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है, आप अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। क़ानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों का आपको भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी प्रियजन से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी, बहुत ही जल्द आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज्ज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम जरूर पूरा होगा। आप अपने कुछ जरूरी कामों के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।