28 जून 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों का जागेगा नसीब, हर काम मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छे तरीके से व्यतीत होने वाला है। कुछ नए व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनसे कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आज आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें मनचाही सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, इससे आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते है, तो अनुभवी व्यक्तियों की सालाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। आपके सामने कोई ऐसी समस्या आ सकती है, जो आपके कामों में बाधाएं पैदा कर सकती हैं आपके बात करने के लहजे में थोड़ी सुस्ती नजर आ सकती है। आज आप हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर अर्पित कीजिए, आपकी सेहत में सुधार आएगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन साधारण रूप से व्यतीत होगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने काम से काम रखना चाहिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं, आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद उत्तम नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। किसी अच्छे वकील का सहयोग भी प्राप्त होगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। खुले दिल से बात कहने और सुनने का भी दिन है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा पूरा फायदा प्राप्त होने वाला है। जीवनसाथी से कोई अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। जो व्यक्ति विदेश में काम करना चाहते हैं, उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बेवजह के विवाद से दूर रहें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा खुशनुमा बन जाएगा। आज आप ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। मन में खुशी बनी रहेगी। सरकारी ऑफिस में फंसा हुआ काम आज पूरा होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आप खुद को सकारात्मक बनाए रखें, इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार के कई जरूरी मसले आज निपटा सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में मनचाही तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। खुद को बेहतर साबित करने के कई मौके प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बारे में आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप खुद के कुछ कामों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों के खातिर आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। शाम तक घर पर कोई मेहमान आ सकता है। माता जी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, बेहतर होगा किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। ऑफिस में छोटे-छोटे कामों का निपटारा आसानी से कर सकते हैं। आज लेखन कार्य में अधिक रूचि रहेगी। आपका लेखन प्रभावशाली और जन मानस पर असर डालने वाला रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कुछ काम को आप अलग ढंग से करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कुछ लोगों के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आज आप मंदिर में ताजे फल दान कीजिए, इससे जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में खुद पर भरोसा बनाए रखना होगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। परिवारवालों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।