28 March Rashifal: आज का दिन कन्या व धनु राशि वालों के लिए रहेगा खास, जानिए सभी राशियों का हाल

28 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 मार्च 2021 राशिफल | 28 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के आज अटके हुए मसले सुलझ सकते हैं। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज किसी बात को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। व्यर्थ का सोच-विचार मत कीजिए। अचानक व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा की योजना बन सकती है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित महसूस करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने खानपान पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आपका बजट प्रभावित होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानी खत्म होगी। प्रभावशाली जातकों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। कारोबार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी मामूली बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आप अपने जरूरी कामों और योजनाओं पर फोकस करें। बेकार की गतिविधियों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। प्रभावशाली जातकों के मार्गदर्शन से आप कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को बेहतर उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर छोटी बहसबाजी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी बेचैन करेगी। व्यापार में आप ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। विदेश में काम कर रहे जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।