28 मार्च 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, मेहनत का मिलेगा अच्छा फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आ सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए पुराने कार्य आज अच्छा लाभ दे सकते हैं। घर के बड़ों से कोई नई बात आप सीखेंगे। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन शानदार रहेगा। नए कामों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम आप स्थापित करेंगे। किसी जरूरी कार्य में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। आप नई जिम्मेदारियां लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। आपकी कोशिशों में कुछ ना कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के जो भी व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हुए हैं, वह अपनी प्रैक्टिस में काफी व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में दोस्तों से मदद मिल सकती है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, लेकिन उससे पहले बड़ों की राय लेना बेहतर साबित होगा। सामाजिक व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे इससे रिश्तो में नयापन आएगा। घर के बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। अच्छे लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी होती हुई नजर आ रही हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं बस आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। आपके भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने परिवार के साथ घर पर फिल्म देखने की प्लानिंग बना सकते हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस के बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आज आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आज आप थोड़े उलझन में रहेंगे। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। संतान पक्ष से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर पड़ेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में सभी लोग बेहद खुश होंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना होगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य बेहतर ढंग से पूरे होंगे। अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए आप कुछ नई तकनीक का सहारा ले सकते हैं, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने में आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।