28 May Rashifal: सिंह व मकर राशि वाले गुस्से पर रखे कंट्रोल, वहीं इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

28 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

28 मई 2021 राशिफल | 28 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनो से दूरियां खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। शारीरिक रूप से आप तंदुरुस्त रहेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। नए व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्य क्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह जरूर ले लीजिए। विद्यार्थियों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। आपका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को बीमारी की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पिताजी से हर संभव सहायता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके कुछ काम पूरे हो सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको बात-बात पर गुस्सा आ जाएगा, जिसके कारण किसी के साथ मतभेद होने की आशंका नजर आ रही है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक ठीक रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को पारिवारिक व्यवसाय में जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसको आप बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए कार्य की योजनाओं पर फोकस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी परंतु आप अनजान जातकों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज थोड़े काम के सिलसिले में बिजी नजर आ रहे हैं, जिसके चलते परिवार को समय देना काफी मुश्किल हो सकता है। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। कई मामलों में भाग्य साथ दे सकता है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रकार का मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आप मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस करेंगे। कामकाज के सिलसिले में आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। बनाई गई आपकी सारी योजनाएं सफल हो सकती है हैं। माता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पिताजी की सहायता से आपको भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज धर्म-कर्म के कामों में अधिक रुचि लेंगे। किस्मत हर संभव सहयोग करेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में लाभ मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलने के योग हैं।