28 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, धन लाभ के मिलेंगे मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपको धन लाभ मिलता हुआ दिख रहा है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आपका कोई काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। यदि आप किसी काम के लिए जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शासन सत्ता से पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ योजनाओं को बल मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जरूरी कामों में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति में क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आपके चिंतित हो सकते हैं। आपको लापरवाही करने से बचना होगा और किसी जोखिम भरे काम को ना करें। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौर वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कारोबार में बरकत होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कुछ योजनाओं को बल मिलेगा। आपके कुछ कामों में तेजी आएगी। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको लंबे समय से रुके हुए कामों की तरफ ध्यान लगाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपनी कड़ी मेहनत और लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे, तभी आप कोई अच्छा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं। सेहत के प्रति सावधान रहना होगा और यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श लीजिए। व्यापार में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्ति आज तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी चतुराई से लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। विदेश जाकर नौकरी कर रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साहस और पराक्रम से आपके कुछ शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप किसी भूमि वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। यदि आप अपने दोस्तों के साथ आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता से पूछ कर जाएं तो बेहतर रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके किसी काम में वरिष्ठ सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप कुछ महत्वपूर्ण बातों को छुपा कर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार करने की जरूरत है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात तय हो सकती है। आपको अपनों के सहयोग से सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप परिवार में सदस्यों से बातचीत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्यों के लिए आज आपको खूब अवसर मिलेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने पारिवारिक रिश्तो की जिम्मेदारी को निभाना होगा और कामकाज के मामले में आज आप सबको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल हो जाएगा। आपको अपनी आमदनी और खर्च का बजट बना कर चलना होगा, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। करियर को लेकर आप कोई अच्छा कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा।