28 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज 5 राशियों के ग्रह-नक्षत्र दे रहे शुभ संकेत, करियर में तरक्की के बने योग, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे और धन व संपत्ति के मामले में कोई लेन-देन सावधानी से करना पड़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और आप किसी अच्छे पद की प्राप्ति भी कर सकते हैं। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे थे, तो आपको उसमें लापरवाही नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने दोस्तों की मदद से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, इसलिए उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप अपने धन का निवेश करना चाहते हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से भी किसी बेवजह की बातों में पड़ने से बचना होगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह बुरा मान सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आज कानूनी मामलों से दूर रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा, इसलिए योगा और व्यायाम पर भी पूरा महत्व दें। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। परिवार के साथ मिलकर आप किसी नए काम को करने का विचार कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके द्वारा किए गए कामों के लिए आज आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने के लिए आ सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अधूरे कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज अपने खर्चों को दिल खोलकर करेंगे लेकिन फिर भी आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के व्यवहार की ओर आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में भी पड़ सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जिन व्यक्तियों को नौकरी में ट्रांसफर मिल रहा है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप किसी प्रिय मित्र से फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं और आप पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जो व्यक्ति मीडिया से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज कुछ अच्छी और चटपटी खबरें मिल सकती हैं। किसी भी परिस्थिति में आज आपको शांत रहना होगा, तभी आप उसे सुलझा पाएंगे। किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर यदि आप किसी काम को करेंगे तो उसमें आपको अच्छी सफलता जरूर प्राप्त होगी। जो व्यक्ति परिवार से दूर नौकरी करते हैं उन्हें अपने घर की याद सता सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है, जिससे आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से समय पर पूरा कर लेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त होने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार कर रहे व्यक्ति उम्मीद से ज्यादा धन कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। लेकिन प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनका किसी छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।