28 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, धन लाभ होने के बने प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ प्राप्त होगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों को जल्दी तरक्की नए अवसर प्राप्त होंगे। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लीजिए, आपको अच्छी राय मिलेगी। घर के छोटे बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य नजर आ रहा है। आज आपको महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रुप से लाभ होने के योग बने हुए हैं। कमाई के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्यों में परिवार वालों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वह अपने लिए कोई नया खेल तलाश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने किसी दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। जीवन के उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बातचीत हो सकती है, जिससे आपको बहुत फायदा होगा। बच्चे घर के काम में अपनी माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, आपको सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई छोटा-मोटा व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों का दिन ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। कामकाज में उम्मीद से ज्यादा फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अनबन आज खत्म हो जाएगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के बीच उठना बैठना हो सकता है। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लंबी बात होगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन रही है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। बच्चों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत का लाभ प्राप्त होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।