29 April Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से इन 3 राशियों की चमकेगी तकदीर, मिलेगा बड़ा फायदा

29 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 अप्रैल 2021 राशिफल | 29 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है परंतु आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। कामकाज की परेशानियां कम होंगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे, कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप कोई बड़ा निवेश करेंगे, जो भविष्य में अच्छा फायदा दे सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। जरूरी कामों में पिताजी की सहायता मिलेगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी तकदीर आपका पूरा साथ देने वाली है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। कारोबार में भारी मुनाफा मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में काम काज का भार कम रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की हासिल होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। निजी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दोस्तों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज कई तरफ से फायदे मिलने के योग हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आपके अच्छे स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से आपको धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। आपके कामकाज से आसपास के लोग प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रभावशाली जातको की मदद से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। दोस्तों से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। किसी करीबी मित्र की मदद से आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिससे मानसिक सुख की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बड़े भाई की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में माता-पिता की सलाह से आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।