29 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा खास, नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती से भरा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ख़ास नजर आ रहा है। आज आपको भरपूर सुख की प्राप्ति होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर होने की वजह से आप किसी को भी निराश नहीं करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है. बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। अगर आपसे कोई मदद मांगने आता है, तो आप उसकी सहायता जरुर करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कार्यक्षेत्र में आप सबके साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए आप किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने में किसी मित्र की सहायता मिलेगी। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को अपने जूनियर से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करने के बाद ही परीक्षा में सफलता मिलेगी। इसलिए उन्हें इधर-उधर जाकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको किसी भी परिस्थिति में वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी का बदलता व्यवहार आपके मन को काफी चिंतित करेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कार्यालय में आपको जिम्मेदारियां अधिक सौंपी जाएंगी, जिन पर ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक योजनाएं अगर आपने बनाई हैं, तो वह अटक सकती हैं, जो आपको थोड़ा निराश करेंगी। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके बाद ही सफलता जरूर मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है क्योंकि आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो उन लोगों को आज शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।