29 January Rashifal: मिथुन और कन्या राशि वालों को धनलाभ के हैं योग, बाकियों की ऐसी रहेगी स्थिति

29 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 जनवरी 2021 राशिफल | 29 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। नई योजनाओं का अच्छा नतीजा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी हो सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति स्थापित करने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन प्रबल रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों में कमी आएगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन कारोबार के लिए ठीक नहीं है। आपको नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। मानसिक रूप से आप खुशी महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन काफी खुश रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अचानक भारी मात्रा मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिनाई वाला रह सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। किसी से भी बहसबाजी मत कीजिए। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अचानक अनुभवी लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। रुकी हुई योजनाएं प्रगति पर आएंगी। आपके स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। अचानक किसी करीबी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को व्यापार के सिलसिले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है परंतु आगे चलकर आपको इसका बेहतरीन फायदा मिलने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में आपको सफलता हासिल होगी। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। समाज में आपकी छवि में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपके सभी कार्य योजनाओं के अंतर्गत पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, किस्मत आपका पूरा साथ देगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।