29 जनवरी 2023 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से 6 राशियों का खास रहेगा दिन, करियर-व्यापार में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी लाभदायक की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन यात्रा के दौरान वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी समस्या के होने का भय सता रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने बढ़ते हुए खर्च को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार करने वाले व्यक्तियों का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त हो, तो आप जरूर कीजिए। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने माता-पिता से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत के बलबूते कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जिस काम को लंबे समय से करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आज निवेश से फायदा हो सकता है। दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी अजनबी से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप अनदेखा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। आप यदि किसी की सलाह पर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको भूमि और भवन से जुड़ी हुई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति किसी से साझेदारी करने से बचें। आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आप कर सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को जल्द ही पूरा करने की कोशिश करेंगे, नहीं तो वह लटक सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा कोई आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपके खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहने वाला है। आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन बहुत बेहतर रहेगा। आपको कुछ नए जनसंपर्क में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आप परिवार में किसी सदस्य से किसी वस्तु की फरमाइश करें, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी। आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी खास रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कारोबार कर रहे व्यक्ति अपने कामों में तेजी बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके किसी संपत्ति संबंधीत विवाद में यदि को समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन घर परिवार में खुशियां लेकर आया है। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपके जीवन में सुधार आएगा। आपको अपने संस्कारों और परंपराओं पर पूरा ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति कुछ योजनाएं बनाकर ही आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।