29 July Rashifal: आज इन 4 राशि वालों को धन के मामले में रहना होगा सावधान, बाकी भी जानें अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 जुलाई 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले कोई पुराना निवेश किया है तो उसका फायदा मिल सकता है। आज पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों की कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। अगर आप कहीं पैसे निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर गए घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए, इससे आपको लाभ मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। कठिन परिस्थितियों में आप समझदारी से काम लें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप कठिन से कठिन कार्य आप अपनी चतुराई के बल पर पूरा कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में विस्तार होगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। आपको अपने दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आर्थिक तौर पर फायदा मिल सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों को पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में आशा-निराशा लगी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे घर परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। खास व्यक्तियों के सहयोग से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। धन संबंधित मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। आप अपने अंदर साकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपकी इच्छा शक्ति प्रबल रहेगी। आप अपनी चतुराई और मेहनत से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कमाई में इजाफा होगा। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मजेदार रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। परिवार की सारी परेशानियों का समाधान निकल सकता है। धन से जुड़ा हुआ फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपके व्यापार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।