29 June Rashifal: इन 6 राशि वालों को कम मेहनत में मिलेगी अधिक सफलता, घर में आएंगी खुशियां

29 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 जून 2021 राशिफल | 29 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखें। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जमीन जायजाद के मामले में काफी हद तक फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे नतीजा मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में बरकत होगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप थोड़े चिंतित रहने वाले हैं। कठिन समय में आपको काफी धैर्य रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने जरूरी काम पर फोकस कीजिए। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आय से अधिक खर्चे हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जो ज्यादा काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ आप अच्छे समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोई मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। पुराने निवेश का अच्छा फल मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन लगभग ठीक नजर आ रहा है। छोटे-मोटे काम के बिगड़ने से आप थोड़े हैरान हो सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी महत्वपूर्ण काम के चलते अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो अनिभावी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी भी मामले में जल्दीबाजी से फैसला लेने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानी दूर होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक कैरियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेमियों के लिए दिन बेहद खास नजर आ रहा है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। हर क्षेत्र में आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आय सामान्य रहेगी इसलिए घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप बेकार का तनाव लेने से बचें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।