29 जून 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों को मिलेंगे हर तरफ से फायदे, किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने क्षेत्र में धन लाभ मिलने के योग हैं। दैनिक कार्यों में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपकी हर मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल और अच्छा बनेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत हासिल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पूरी तरह से पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम प्रसंगों के प्रति आपका झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सोच विचार जरूर करें। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुले रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित हो सकता है। संतान की तरक्की से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने की योजना बन सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका पढ़ाई से मन भटक सकता है। जीवनसाथी की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। ऑफिस में काम का दबाव अधिक होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने की कोशिश कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन परिस्थितियों की वजह से आपका मन काफी परेशान हो सकता है। आप फिजूल के कामों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। कोई पुरानी बात आपके दिमाग में बैठ सकती है। कहीं से अचानक आता हुआ पैसा भी रुक सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। किसी काम में जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होने वाला है। नौकरी या कारोबार में कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों और घरवालों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। किसी खास विषय पर खोज की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी के लिए प्रोग्राम बनेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से अनबन चल रही थी, तो वह खत्म हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज की टेंशन अधिक रहेगी। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। आज जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिल सकती है। आप सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। परिवारवालों की पूरी मदद मिलेगी। तरक्की में आ रही ज्यादातर बाधाएं आज खत्म हो सकती हैं। आप अपने जीवन में बहुत आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी एक अलग छवि बनाते हुए सफलता हासिल करेंगे। किसी खास काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोमांस के लिए दिन बेहतर नजर आ रहा है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको आज छोटे-छोटे मौके मिलते रहेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मन की बात कहने के लिए समय अच्छा है। आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज आपके कुछ सोचे हुए काम अधूरे रह सकते हैं। नई परेशानियों की वजह से दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां खुद पर लादने से आपको बचना होगा। घरेलू चीजों की खरीदारी करने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आपको अपनी जेब का भी ख्याल रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए पैसा बचा सकते हैं। आप अपने मन को शांत रखें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी परेशानियों को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके मार्गदर्शन से आप अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कामों की तारीफ होगी। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवन की समस्याओं को आसानी से सुलझा पाने में सफल होंगे। पिताजी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने के योग बन रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के कारोबारियों को आज बड़ा फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो अच्छा रहेगा। जीवन में दोस्तों का साथ बना रहेगा। विदेश में काम करने के इच्छुक व्यक्तियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।