29 March Rashifal: होली पर बन रहा दुर्लभ योग, इन राशि वालों का खुलेगा भाग्य, पढ़े राशिफल

29 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 मार्च 2021 राशिफल | 29 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कई दिनों से अटके हुए मसले आज सुलझ सकते हैं। प्रभावकारी व्यक्तियों से मुलाकात होने की संभावना है। जीवन की छोटी-मोटी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियों भरे पल आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाल व्यतीत होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है. प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज पड़ोसियों के साथ विवाद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मौज-मस्ती के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से उपहार मिलने की संभावना है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। वाहन सुख प्राप्ति की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से थोड़े बेचैन महसूस करेंगे। परिवार में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। अनजान जातकों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के आज सपने साकार होंगे। खानपान पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आर्थिक मामलों में ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। किसी खास मित्र से मामूली बात को लेकर विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहित जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्या का समाधान निकल सकता है। आपको अपने द्वारा किए गए कामों का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातकों से मुलाकात हो सकती है। विदेश में काम कर रहे जातकों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से परेशानी कम होगी। ज्यादातर मामलों में किस्मत का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में बदलाव करने की आवश्यकता है। आप एक समय पर एक ही कार्य कीजिए अन्यथा अधिक काम करने से काम बिगड़ सकता है। वाहन और मशीनरी प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बेहद शुभ नजर आ रहा है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। जरूरी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक पुराने किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। नए-नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कामों में फायदा मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मानसिक रूप से अच्छा रहेगा। मन की सारी परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है, साथ ही व्यापार में विस्तार होगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रही बाधा दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।