29 May Rashifal: आज इन 4 राशियों की किस्मत देगी साथ, हर तरफ से फायदे के हैं योग

29 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

29 मई 2021 राशिफल | 29 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। मन में तरह-तरह की बातें घूम सकती हैं, जिसके कारण आपका मन काफी बेचैन रहेगा। शारीरिक रूप से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी काम में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल में सहकर्मियों से चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किस्मत के सहारे आपको हर तरफ से फायदा मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर हासिल हो सकते हैं। घरेलू कामकाज को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आंखों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल में नौकरी में प्रमोशन का समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपका भाग्य हर क्षेत्र में साथ देगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लव लाइफ में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। दोस्तों के साथ मिलने से आनंद का अनुभव करेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए कार्यों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। दोस्तों में इजाफा होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपको पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें क्योंकि हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक बिजनेस में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कार्यालय में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को बिजनेस पर बड़ा लाभ मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन में उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को शारीरिक और मानसिक चिंता से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी वजह से आगे चलकर परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। अपनों से मुलाकात होने की वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना बरतें।