29 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया है, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। शेयर बाजार अथवा रियल एस्टेट से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। करियर को लेकर आज आप थोड़ा परेशान नजर आ रहे हैं। किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी और किसी बात को बड़ों के सामने विनम्रता से रखें, तभी वह आपकी बात का मान रखेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शादीशुदा व्यक्तियों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्ति अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार में किसी सदस्य पर भरोसा करना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुराने रोग को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आज आस्था बढ़ेगी। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी विभिन्न विषयों में रूचि बढ़ेगी और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ा तो सोच विचार जरूर कीजिए। आप अपने लक्ष्य को यदि पकड़कर चलेंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आज आपको किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और परिवार में भी किसी पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह भी हल होगा। आपको किसी बात को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा, अन्यथा समस्या हो सकती है। आज आप कोई भी फैसला जल्दी बाजी में मत लीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको ही समस्या का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आपको परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। व्यापार में किसी ने तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। आप अपने सामने आने वाली कठिन चुनौतियों का डटकर सामना कीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको आज परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावनाओं में बहकर नहीं लेना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको अपने काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। कुछ जरूरी कामों के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा, जिसके चलते कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। एक से अधिक काम हाथ में आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे व्यक्ति आज आपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ नई तकनीकों को भी अपना सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपना कुछ रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।