29 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों की दुख-परेशानियां होंगी दूर, चारों तरफ से आएगा पैसा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी है, तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपकी धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ कठिनाइयां लेकर आया है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यभार अधिक होने की वजह से आपकी चिंता और तनाव बढ़ेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग बना सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत से सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आने के योग हैं, उसके लिए आपको तैयार रहना होगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों की मुलाकात किसी बड़े नेता से होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। खानपान की आदतों में आपको बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। बहन के विवाह में आ रही बाधा समाप्त हो जाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन बेहतर रहेगा। तरक्की के नए नए मार्ग हासिल होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति किसी महिला मित्र के सहयोग से किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह कोई मुकाम प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने की वजह से आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ निराशाजनक नजर आ रहा है। आप किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपका कोई परिचित आपको कोई सलाह दे सकता है, जिसमें आपको उनकी बात बहुत ही सोच-विचारकर माननी होगी, नहीं तो वह आपको कोई गलत सूचना भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आप निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठा पाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पूरे जोश और उत्साह से भरपूर नजर आ रहे हैं। सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जो व्यक्ति विदेश में नौकरी करते हैं, उन्हें कोई बड़ी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करा सकते हैं, लेकिन आपको उसे छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। अगर आपको कोई गुस्सा दिलाने का प्रयास करे, तो भी उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी चतुराई से जीवन में चल रही हर समस्या का समाधान आसानी से खोज निकालेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति यदि किसी कारण नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिकना बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको परिवार के सदस्य के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप बेकार के बाद विवाद में ना पड़े। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।