03 April Rashifal: इन 5 राशियों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, सभी राशियों का पढ़ें राशिफल

03 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

03 अप्रैल 2021 राशिफल | 03 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर हाथ लग सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस के कामकाज का बोझ कम रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में मुनाफा मिलने के योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद नहीं सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। महत्वपूर्ण कामों में आप लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को बहुत जल्द प्रमोशन या मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। विदेशी कंपनियों में काम कर रहे जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज में अपनों का साथ मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा, लाभदायक समझौते मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की किस्मत आज बुलंद रहेगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। आपको पढ़ाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। निकट भविष्य में आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। व्यापारी पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतें। जोश में आकर कोई भी काम मत कीजिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का स्वभाव बहुत अच्छा रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको इसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। मन में काफी चिंता बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य से मतभेद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। खान-पान में संयम बरतना होगा अन्यथा सेहत से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। बिजनेस से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।