3 अगस्त 2022 राशिफल: आज 5 राशियों के बुलंदी में होंगे सितारे, सभी योजनाएं होंगी सफल, धनलाभ के मिलेंगे अवसर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना जरूरी है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा अन्यथा वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत कर सकते हैं। प्रत्येक कार्य में रुचि बनी रहेगी। आपको मन की शांति मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो समय उत्तम रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ परेशानी लेकर आया है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कार्य अधूरे रह जाएंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित होंगे। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। भाई बहन आपके प्रत्येक कार्य में सहयोग देंगे, जिससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा। छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं उन्हें परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। व्यापार से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको भरपूर सुख मिलता हुआ नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। संतान के करियर में आ रही समस्याओं के लिए आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करेंगे। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे साथियों का मूड खराब हो सकता है। आपके सीनियर आपकी बातों से संतुष्ट होंगे और आपकी प्रशंसा करते हुए दिखेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ जरूरतमंदों की मदद करके आपको सुकून मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज चारों तरफ का वातावरण सकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी मदद करने वाले हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माताजी की तबीयत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा नजर आ रहा है। टेंशन के कारण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। लेकिन आपके व्यवसाय में कोई नई डील अचानक से फाइनल होकर आपको मन मुताबिक लाभ दे सकती है। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी जीवनसाथी से कुछ कहासुनी होगी, जिसे आप बातचीत के जरिए ही सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपको किसी महान व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। यदि कार्य क्षेत्र में कुछ समस्या चली आ रही थी, तो वह समाप्त होंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन करियर की दृष्टि से उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने पर भी सोच विचार कर सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों को शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपके कार्य से आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको अच्छा अवसर प्राप्त होने का योग बन रहा है।