Site icon NamanBharat

3 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों की किस्मत में लिखा है कुछ अच्छा, माता रानी रहेंगी मेहरबान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली नजर आ रहा है। बिजनेस से रिलेटेड आप अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे। व्यापारिक लाभ पर चर्चा करेंगे। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों में उत्साह देखने को मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आपकी सारी चिंता दूर होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे व्यक्ति आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट अच्छा होगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। दूर-दराज के व्यक्तियों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी साबित होगा और बिजनेस भी दूर तक फैलेगा। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस में आज ज्यादा ही लाभ होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मजबूत रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ हो सकता है। इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और आपको सफलता जरूर मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के जरिए आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आज के सारे काम समय पर पुरे होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर ले लीजिए। महिलाएं आज घर के काम में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। पिछले दिनों के पेंडिंग काम को पूरा करने का आज सही समय है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको फेम मिलेगी। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अच्छा परिणाम जरूर प्राप्त होगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आप अपने सोचे हुए कार्य योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। बेकार में समय व्यर्थ ना करें, कुछ ना कुछ काम करते रहिए। दूसरों की मदद कीजिए। समाज के व्यक्ति आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी की मदद कारगर साबित हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपकी सारी समस्याएं बहुत ही जल्द सुलझ जाएंगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार में चल रही परेशानियां आज दूर हो जाएंगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। अगर आपने पहले किसी से पैसा उधार लिया है, तो उसे चुकाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बहुत ही जल्द आपका कर्ज चुकता हो जाएगा। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिनको सब साथ मिलकर पूरा करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपकी कमाई बढ़ने के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि के मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है। आज शाम आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाएंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की मदद मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Exit mobile version