3 जनवरी 2023 राशिफल: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे हनुमानजी, होगा बंपर लाभ, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आमदनी तो बढ़ेगी, समाज में भी आपको सम्मान मिलेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को भी आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, घर में काम अधिक होने के कारण तबीयत बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको मेहनत से अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कहीं आज रिश्ते की बात बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही सफलता हासिल होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। पहले किए गए कामों से अच्छा परिणाम मिलेगा। तकनीकी से जुड़े हुए व्यक्तियों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में होने वाली राजनीति से बचना होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कीजिए। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आप अपनी काबिलियत से उच्च पद को प्राप्त कर सकते हैं। जो अपना खुद का रोजगार कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। खेलकूद में आप अधिक रूचि लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। छात्र अपनी मेहनत के दम पर करियर में ऊंची उड़ान भरने में सफल हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। साझेदारी में चल रहे व्यापार में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से समाधान ढूंढ लेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। छात्रों को परीक्षा में उत्तम अंकों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, मेहनत जारी रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज शादीशुदा लोगों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। विज्ञान जगत से जुड़े हुए छात्रों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। किसी नवीन अविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित परेशानियां दूर होने की संभावना बनी हुई है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। निजी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ बाहर भी जा सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कामकाज में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा या समारोह में जा सकते हैं, जहां आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है, जिसे आप अपनी लगन से समय पर पूरा करेंगे। अधिकारियों से सराहना मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। पर्याप्त आराम मिलने के बाद आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मेहनत से आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अपनी वाणी तथा व्यवहार में मधुरता लाएं अन्यथा बने काम में बाधा भी आ सकती है। दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।