Site icon NamanBharat

3 जून 2023 राशिफल: आज 4 राशियों के हर संकट दूर करेंगे शनि देव, कम मेहनत में मिलेगी बड़ी कामयाबी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका दिन बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप उनके साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप एक दूसरे के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की संगति को देखकर आपको तनाव हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहना होगा। परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि जैसी खुशखबरी भी मिल सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है। आपको बड़ों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जो व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपके शुभचिंतक बन सकते हैं, जिनसे आप सावधान रहें। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आपकी पूरी होती हुई नजर आ रही है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं और कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। आप जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। शेयर मार्केट में धन लगाने वाले व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार की स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा और आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ अच्छे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई भी वाद-विवाद आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। संतान से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थियों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भगवान के प्रति आपकी आस्था जागृत होगी। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई जानकारी घर से बाहर जा सकती है। परिवार के लोग आपकी बातों को महत्व नहीं देंगे, जिसके बाद आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है। आपका किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप घर या बाहर किसी भी स्थिति में लोगों पर गुस्सा करने से बचें और आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। भाई बहनों का सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपने जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

Exit mobile version