03 मई 2023 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, मिलेगा भाग्य का साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 03 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। आपके जीवन में कई सारे सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। पैसा निवेश करने पर भी इसका अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपको तगड़ा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। समाज में आपका रुतबा बनेगा। जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। शत्रु आपके सामने हार मानने को मजबूर हो जाएंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने की संभावना नजर आ रही है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामले आपके पक्ष में रहेंगे। घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में माहौल खुशनुमा बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आज किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। धन से जुड़ा हुआ बड़ा लाभ हो सकता है। अटका हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। भाई बहनों से चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज परिवार में आनंद उत्साह का वातावरण बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। कामकाज में आपको धन लाभ मिलेगा। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। किस्मत के बलबूते आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना है। माताजी की सेहत में लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। माता-पिता की मदद से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल की प्राप्ति होगी, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आज आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों से संवाद स्थापित कर सकते हैं। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सतर्क रहें क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा वापस लेने में बहुत मुश्किल हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलें। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा। आज अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस मत कीजिए, नहीं तो रिश्ता खराब हो जाएगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों पर आज काम का बोझ कुछ अधिक ही नजर आ रहा है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपको कोई भी गलती करने से बचना होगा। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा।