3 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज माता रानी इन 4 राशियों की सभी मनोकामनाएं करेंगी पूरी, मेहनत का मिलेगा फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्ति अपने धन को किसी अच्छी योजना में लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन बहुत परेशान रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने ऊपर धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहने वाला है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों के अधिकारों में वृद्धि होने से आज प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। राजनीति में कार्यरत व्यक्ति अच्छे कामों से अपनी साख चारों ओर फ़ैलाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का आशीर्वाद और साथ मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। आप आज अपने विवेक से निर्णय लेकर अपने सभी शत्रु को मात देने में सफल रहेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनका व उनके कुल का नाम रोशन होगा। आपका कोई अपना परिचित आज आपको फिर धोखा दे सकता है इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा, जो गलत है, नहीं तो उसके लिए दंड भी मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना बहुत ही जरूरी है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज घर परिवार का माहौल सुख शांति पूर्वक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने सभी कार्य अपनी मेहनत के दम पर आसानी से पूरे कर लेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना बना सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्ति अच्छा नाम कमा सकते हैं लेकिन जो व्यक्ति अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें परिवार में वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज संतान पक्ष से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शादीशुदा लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। माता रानी की कृपा से जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।