एक शख्स की तीन पत्नियां, तीनों ने मनाया करवा चौथ का व्रत, एक साथ देखा छननी से पति का चेहरा

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु की कामना करते हुए किया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी खाकर व्रत शुरु करती हैं। इसके बाद व्रत की कथा पढ़ती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं लेकिन क्या आपने एक पति के लिए तीन पत्नियों को एक साथ व्रत रखते और पूजा करते हुए देखा है।

जी हां, आप सभी लोगों ने किस्से-कहानियों में एक पति की तीन पत्नियां या एक पत्नी के पांच पतियों की कहानी जरूर सुनी होगी, लेकिन आजकल के जमाने में ऐसा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन चित्रकूट में एक परिवार ऐसा भी है, जहां पर एक शख्स की एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पत्नियां हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह तीनों ही पत्नियां एक साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं और छननी से चांद और पति का दीदार एक साथ करती हैं। अपनी तीनों पत्नियों को पति भी एक साथ पानी पिलाता है और उनका व्रत खुलवा है। यह तीनों ही पत्नियां एक साथ खुशी-खुशी रह रही हैं।

पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं तीनों पत्नियां

दरअसल, आज हम आपको जिस अनोखे मामले के बारे में बता रहे हैं यह सतना जिले के चित्रकूट से सामने आया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट का यह परिवार अनोखा है। तीनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं। इनके नाम शोभा, रीना और पिंकी हैं। तीनों बहनों ने 12 साल पहले एक साथ पति के रूप में कृष्णा को स्वीकार किया था। तीनों बहनों ने बुलंदखंड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री ले रखी है। जब तीनों बहनों ने कृष्णा से शादी की थी तब से ही यह शादी काफी चर्चा में रही थी।

तीनों बहने एक पति के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं। यह बहने हर वर्ष सुहाग का त्यौहार करवा चौथ भी एक साथ ही मनाती हैं। इस वर्ष भी करवा चौथ पर तीनों बहनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। शाम को चांद के सामने पति के हाथों अपना व्रत खोला। यह तीनों ही बहने एक ही घर में रहती हैं। तीनों पत्नियां अपने पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं। जब भी करवा चौथ आता है, तो इस परिवार की तस्वीर वायरल हो जाती है।

तीनों बहनों के दो-दो बच्चे

जब भी इन तीनों बहनों के बारे में कोई भी सुनता है, तो उन्हें काफी हैरानी हो जाती है कि इस जमाने में जब एक पति और एक पत्नी आपस में खुश नहीं रह पाते हैं, ऐसे में एक पति के साथ तीनों पत्नियां कैसे खुश रह सकती हैं। एक साथ तीन बहनों का एक पति के साथ रहना दुनिया में अनोखा मामला है। चित्रकूट की तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से ना केवल शादी की बल्कि सुहाग के पर्व करवाचौथ भी कई वर्षों से मिलजुल कर मनाती आ रही हैं।

तीनों बहनों ने 15 साल से ज्यादा शादी चलाकर समाज को नया संदेश दिया है। इनका विवाह 15 साल पहले उस समय चर्चा में आया था, जब तीन बहनों ने कृष्णा के साथ शादी रचाई थी। यह तीनों बहने कृष्णा के साथ शादी करके ना सिर्फ उनके साथ पूरे समर्पण के साथ जीवन बिता रही हैं बल्कि उसे भगवान की तरह पूजती भी हैं। 15 साल के वैवाहिक जीवन में तीनों बहनों के दो-दो बच्चे भी हैं।

शोभा, रीना और पिंकी का कहना है कि महाकाली से मिली शक्ति के दम पर वो पूरी दुनिया को यह मिसाल देना चाहती हैं कि अगर स्त्री अगर चाहे तो वो एक सामान्य पुरुष को राजा दशरथ जैसा बना सकती है।