30 December Rashifal: इन 6 राशि वालों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, उन्नति और धनलाभ के हैं संकेत

30 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

30 दिसंबर 2020 राशिफल | 30 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से गंभीर रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उनको खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। पैतृक कारोबार से लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। धर्म-कर्म से जुड़ने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में लाभदायक समझौते होने की संभावना है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज काम के सिलसिले में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी सहायता कर सकते हैं. निजी जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नई योजना का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज के तरीकों में बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा होगा। कारोबारी लेनदेन और सम्मान की गुणवत्ता में पारदर्शिता रखें। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन की परेशानियों का हल निकलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आप काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करेंगे। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है। ऑफिस का वातावरण काफी हद तक ठीक रहेगा। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको भी अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का भाग्य प्रबल रहेगा। आप अपने कामकाज आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। भविष्य को लेकर आप नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धन संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा उनकी तरफ से परेशानी हो सकती है। आप अपने भविष्य के लिए धन का संचय करें। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। साझेदारी में आरंभ किया गया कार्य लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कारोबार बढ़ाने के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे, जिससे आप अच्छी खासी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना नजर आ रही है। अनाज का कारोबार करने वाले लोगों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। कामकाज में आपका मन लगेगा। व्यापार में कोई नया सौदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। कोई नया काम करने का विचार कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कमाई के जरिए हासिल होंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज मन थोड़ा परेशान रहेगा। धार्मिक कामों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। खासतौर से आप जल्दीबाजी में कोई भी नया सौदा मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। सफलता के कई मार्ग हासिल होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार में विस्तार होगा। किस्मत पूरा साथ देगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।