30 January Rashifal: वृश्चिक राशि सहित इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

30 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

30 जनवरी 2021 राशिफल | 30 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। घर-परिवार की चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझ कर करना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। खानपान की आदतों में सुधार कीजिए। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल और खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। निजी जीवन की परेशानियां दूर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक आज फिजूलखर्ची की वजह से काफी परेशान रहेंगे। किसी पुरानी शारीरिक बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही ना करें। आज मन काफी परेशान रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल रखने होंगे। कार्यालय में आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार ठीक चलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। आपकी कोई गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय के संकेत मिल रहे हैं। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे धन लाभ मिलने की संभावना है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कई मामलों में संभल कर रहना होगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने दिल की बात प्रिय से कहेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से चल रही पारिवारिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। जैसा व्यापार चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपने शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। खानपान में सुधार कीजिए। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। प्रेम और व्यापार उत्तम नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।