30 जनवरी 2023 राशिफल: भोले बाबा की कृपा से इन 3 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, फंसा पैसा आएगा वापस

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा वह काम बिगड़ सकता है। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज नए नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान को विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का कोई मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपको किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होने की संभावना बनी हुई है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। बिजनेस की गति धीमी होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आप कुछ जन कल्याण के कार्य से भी जुड़ सकते हैं और भाग्य का आपको पूरा साथ प्राप्त होगा। आपको अपनों की सीख व सलाह पर चलने की जरूरत है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपके लाभ का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है। अपने निजी मामलों में भी पूरी रुचि रखेंगे और कुछ नए अनुबंधों से आपको लाभ मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप साझेदारी में काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। काम की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छा काम मिल सकता है। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा काम मिलेगा। आपको अपने सहकर्मियों के साथ काम करके अच्छा लाभ मिलेगा और किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसके नियमों को अच्छी तरह पढ़ लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। घर परिवार की चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने का मौका मिल सकता है और आपके कुछ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिनसे आप अपने मन की कुछ बातों को शेयर कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जो व्यक्ति किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल हो सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के साथ उठना बैठना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।