आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, रुके काम होंगे पूरे, घर में मिलेगी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 जुलाई 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आपने पहले कभी निवेश किया है तो उसका अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा उनकी तरफ से आगे परेशानी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज कुछ मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप कोई भी जोखिम मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई बड़ी परेशानी का समाधान निकल सकता है, जिससे आपको सुकून मिलेगा। कोर्ट के मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन कुछ खास नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। घर-परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाई बहनों के साथ मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस की गति तेज करने की सोच सकते हैं। संतान से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। ससुराल से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहने वाली है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शाम के समय कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा इसलिए आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। व्यापार में आप कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आमदनी से अधिक खर्च बढ़ सकते हैं। आप अपने खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी काम में लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों को आज मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। आमदनी बढ़ सकती है परंतु उसके अनुसार खर्च बढ़ेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है, इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों की मदद से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा। व्यापार में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। आर्थिक स्तिथि मजबूत रहेगी। अगर आज कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का आज भाग्य पूरा साथ देगा। कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल होगी। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।