30 June Rashifal: इन 4 राशि वालों को धन लाभ के हैं पूरे आसार, अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

30 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

30 जून 2021 राशिफल | 30 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण योजना विलम्भ हो सकती है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। अचानक कार्यालय में तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं। बड़े अधिकारी भी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कार्य में आगे बढ़ने के अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप निवेश करते हैं तो उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन धन संबंधित मामलों में बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिल सकता है। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज भाग्य पूरा साथ देगा। रुके हुए कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज आसानी से पूरे कर सकते हैं। ख़ास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। खास व्यक्तियों की मदद से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारी आपसे बहुत खुश रहेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे पैसा खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ नई योजना बना सकते हैं। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको ज्यादा गुस्सा आ सकता है। व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई दे रहा है। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। व्यापारियों का आज का दिन अच्छा रहेगा, लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपका धन सही कार्य में खर्च होगा। छात्रों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक परेशानियों का हल निकल सकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। निजी जीवन की दिक्कत दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है।