30 March Rashifal: इन 4 राशि वालों को धन लाभ के हैं संकेत, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

30 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

30 मार्च 2021 राशिफल | 30 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। किसी यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अविवाहित जातकों को विवाह का रिश्ता मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों की किस्मत मेहरबान रहेगी। जिस काम काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। प्रभावशाली जातकों के मार्गदर्शन से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी योजनाओं पर पुनः सोच-विचार कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता कम होगी। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। सड़क पर बेकाबू गाड़ी ना चलाएं अन्यथा खतरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। पुराने किए गए काम का नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने सकारात्मक नजरिए से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहें हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अनजाने जातकों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप परेशान हो सकते हैं।