Site icon NamanBharat

30 मई 2023 राशिफल: आज 5 राशियों को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, धन के मामले में मिलेगी कामयाबी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन धन संबंधित मामलों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपको कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आप किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन भी काफी अच्छा रहेगा। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले व्यक्तियों को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका भी समाधान हो सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपके घर किसी छोटी मोटी-पार्टी का आयोजन भी हो सकता है और किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते पूरा करने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी चिंतित करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। किसी भी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत सावधानी पूर्वक चलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े। आपकी किसी मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम में जल्दीबाजी नहीं दिखाना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसके साथ ही बाहर के खानपान से परहेज करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज शादीशुदा व्यक्तियों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मनचाही नौकरी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो धोखा दे सकते हैं। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत जरूर करें, नहीं तो सदस्यों में आपसी विवाद पैदा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको घर बाहर एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से समय रहते पूरा कर लेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनेगी। लेकिन उसमें आपको अपनी जेब का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, जिनसे आपको बच कर रहना है। वैवाहिक जीवन जी रहे व्यक्तियों में किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया था, तो वह आपसे मांगने आ सकता है। परिवार में लोग आपकी कहासुनी बातों को लेकर खरी-खोटी सुना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने वाला समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे, आप उनके साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग भी आपकी तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी अपने किसी सहकर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान भी नजर आएंगे। यदि आप नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे थे, तो वह भी पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और भागदौड़ भी अधिक लगी रहेगी। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

Exit mobile version