31 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों पर श्रीगणेश की रहेगी विशेष कृपा, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कोई भी जरूरी फैसला लेते वक्त सोच विचार करना होगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपके साथ धोखा कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके मन में कुछ चिंता रहेगी, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने करियर को लेकर काफी चिंतित हो सकते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों का कोई विवाद पनप सकता है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें, तो ही बेहतर रहेगा अन्यथा आपके खर्चे संचय को भी समाप्त कर देंगे, जो आपके लिए बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधित योजना बनेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियों को आपको सावधानी पूर्वक पूरा करना होगा नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और उसका बोझ आपके ऊपर आ सकता है। कुछ लोग अपना काम निकलवाने के लिए आपके पास आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको प्रत्येक मामलों में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग मत कीजिए अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिसके कारण उनको काम अधिक मिलेगा। आपको अपनी संतान की समस्याओं के लिए कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह निराश हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। व्यापार से जुड़ी हुई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ने से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए समय पहले से ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बनते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।