31 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 6 राशियों का दिन रहेगा भाग्यशाली, आमदनी में होगी वृद्धि, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जिस काम को करना चाहेंगे, वह काम बड़े आसानी से पूरे हो सकते हैं। बस आपको थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। इस राशि के छात्रों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके कुछ बनते बनते काम रुक सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय लेना जरूर चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात करके करियर की दिशा बदल सकती है। कोई भी जिंदगी का बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों के स्कूल-कॉलेज से जुड़े कुछ कागज बनवाने पड़ सकते हैं। आपको किसी से मदद भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें, आपके निर्णय फायदेमंद रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे हो जाएंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनंद ले सकते हैं। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगी। ऑफिस के काम जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। शादीशुदा व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जाएगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में यदि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। परिवार में सब के साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए अवसर खुलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा सोच विचार करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको उनसे बातें करके अच्छा लगेगा। माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लीजिए, पूरे दिन लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे परिवार में सब के चेहरे खिले रहेंगे। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बड़े अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि कठिन परिस्थितियों में आप धैर्य बनाए रखें। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।